Showing posts with label thoughts of swami vivekananda. Show all posts
Showing posts with label thoughts of swami vivekananda. Show all posts

पाप और पुण्य : स्वामी विवेकानंद का एक प्रेरक प्रसंग



ये घटना है सन 1899 की। तब कोलकाता में प्लेग फैला हुआ था। शायद ही कोई ऐसा घर था जहां ये बीमारी ना पहुंची हो। ऐसी संकट की घड़ी में भी स्वामी विवेकानंद अपने शिष्यों के साथ पीड़ितों की सेवा में लगे हुए थे। वे खुद शहर की गलियां और बाजार साफ करते थे और जहां भी उन्हें प्लेग का मरीज दिखता उसे दवा देकर उसका उपचार करते थे।

उसी दौरान कुछ लोग स्वामीजी के पास आए और उनके ​मुखिया ने कहा — 'स्वामीजी धरती पर पाप बहुत बढ़ गया है, इसलिए प्लेग की महामारी के रूप में भगवान लोगों को दण्ड दे रहे हैं परंतु आप ऐसे लोगों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसा करके आप भगवान के काम में बाधा डाल रहे हैं।

समूह के मुखिया की बातें सुनकर स्वामीजी ने कहा : 'सबसे पहले तो मैं आप सब विद्वानों को प्रणाम करता हूं' इसके बाद उन्होंने कहा — 'आप ये सब तो जानते ही होंगे कि मनुष्य इस जीवन में अपने कर्मों के कारण सुख और दुख पाता है। ऐसे में जो व्यक्ति कष्ट से पीड़ित होकर तड़प रहा है, यदि दूसरा व्यक्ति उसके घावों पर मरहम लगा देता है तो वह स्वयं ही पुण्य का अधिकारी हो जाता है। अब यदि आपके अनुसार प्लेग से पीड़ित लोग पाप के भागी हैं तो जो कार्यकर्ता इनकी मदद कर रहे हैं वे पुण्य के भागी बन रहे हैं। बताईये इस संदर्भ में आपका क्या कहना है?' उनकी बात सुनकर वे सब लोग चुपचाप वहां से चले गए।
Read More »

Swami Vivekananda ke Shaktidayi Vichar



स्वामी विवेकानंद के शक्तिदायी विचार

* सफलता प्राप्त करने के लिए जबरदस्त सतत प्रयत्न और जबरदस्त इच्छा रखो। प्रयत्नशील व्यक्ति कहता है, 'मैं समुद्र पी जाउंगा, मेरी इच्छा से पर्वत टुकड़े टुकड़े हो जाएंगे।' इस प्रकार की शक्ति और इच्छा रखो, कड़ा परिश्रम करो, तुम अपने उद्देश्य को निश्चित पा जाओगे।

* अपने स्नायु शक्तिशाली बनाओ। हम लोहे की मांसपेशियां और फौलाद के स्नायु चाहते हैं। हम बहुत रो चुके— अब और अधिक ना रोओ, वरन् अपने पैरों पर खड़े होओ और मनुष्य बनो।

* हम देख सकते हैं कि एक तथा दूसरे मनुष्य के बीच अन्तर होने का कारण उसका अपने आप में विश्वास होना और ना होना ही है। अपने आप में विश्वास होने से सबकुछ हो सकता है। मैंने अपने जीवन में इसका अनुभव किया है, अब भी कर रहा हूं और जैसे जैसे मैं बड़ा होता जा रहा हूं, मेरा विश्वास और भी दृढ़ होता जा रहा है।

* विश्वास, विश्वास, अपने आप में विश्वास, ईश्वर में विश्वास — यही महानता का रहस्य है। यदि तुम पुराण के तैंतीस करोड़ देवताओं और विदेशियों द्वारा बतलाये हुए सब देवताओं में भी विश्वास करते हो, पर यदि अपने आप में विश्वास नहीं करते, तो तुम्हारी मुक्ति नहीं हो सकती। अपने आप में विश्वास करो, उस पर स्थिर रहो और शक्तिशाली बनो
Read More »